मेष राशि : धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान की वृद्धि होगी।
वृषभ राशि : मन परेशान रह सकता है। कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें।
मिथुन राशि : मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है और लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : मन प्रफुल्लित रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें ताकि बिना वजह के उलझन से मुक्ति मिले।
सिंह राशि : माता पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि : आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बिना वजह किसी की गवाही न दें।
तुला राशि : कारोबार में बदलाव की संभावना है। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास भरपूर्ण रहेगा परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
धनु राशि : नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाए रखें। तरक्की का अवसर मिल सकता है । परिवार में शांति का परिचय दें और वाद विवाद में न फंसे। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं इसलिए मन व्यथित न करें।
मकर राशि : कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक न करें अन्यथा बिना वजह कई मामलों में दुख होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु अति उत्साह से बचें। क्रोध में बिना वजह के आवेग से दूर रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि : शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

