Attack on wife with hammer; Mother shot, 3 children thrown from roof, mad youth commits suicide after killing 5 people in Sitapur:
पाल्हापुर गांव में शुक्रवार की रात नशे की हालत में एक व्यक्ति ने मां-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीण आपस में कहासुनी के बाद वारदात किए जाने की बात कह रहे हैं।
गांव के अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी।
किसी बात को लेकर हुई कहासुनी
सूत्रों के अनुसार अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पत्नी, बच्चे शुक्रवार को लखनऊ से गांव आए थे। अनुराग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे। पत्नी, बच्चे लखनऊ से शुक्रवार को ही गांव आए थे।
दो खोखे मिले, नहीं मिला असलहा
घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। लेकिन असलहा नहीं मिला है। असलहा न मिलना भी कुछ संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अनुराग शराब का आदी था।
दो बच्चों की घटनास्थल पर मौत
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक थे, जो लखनऊ में रहते थे। फिलहाल पत्नी प्रियंका अपने तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी और इस दौरान अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस विवाद के बाद अनुराग ने मां को गोली मार दी और पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह 9 बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन कोई असलहा नहीं बरामद हुआ ह। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनुराग शराब का आदी था।



