Home Blog Crime News: घर घुसकर युवती को मारी गोली,फिर कर ली आत्महत्या एकतरफा...

Crime News: घर घुसकर युवती को मारी गोली,फिर कर ली आत्महत्या एकतरफा इश्क की आग में झुलस रहे युवक ने कर दिया ये काण्ड

0

Crime News: He entered the house and shot the girl, then committed suicide, a young man burning in the fire of one-sided love committed this crime

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गांव ताजपुर में एकतरफा इश्क की आग में झुलस रहे युवक राजन ने युवती को गोली मारकर खुद भी जान दे दी. देवबंद थाना के गांव भायला निवासी राजन पुत्र सोमपाल सुबह करीब दस बजे युवती शिवानी के घर पहुंचा. घर में युवती शिवानी और उसकी मां मिली. युवती को देखते ही युवक ने उस पर गोली चला दी. इस पर युवती घायल हो गई. उसे स्वास्थ्य केंद्र नागल ले जाया गया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया. घटना को अंजाम देकर राजन गांव के नजदीक खेत में पहुंचा और उसी तमंचे से खुद गोली मार ली. उसकी मौके पर मौत हो गई.
देवबंद थाना क्षेत्र के भायला गांव निवासी राजन उर्फ सचिन अपने परिवार के साथ काफी समय से हरिद्वार के भगवानपुर में रहता है, जो वहां पर फलों और जूस की दुकान चलाता है. सोमवार सुबह करीब दस बजे वह ताजपुर गांव निवासी युवती के घर पहुंचा. घर में युवती और उसकी मां थे. राजन ने तमंचा निकालकर युवती के मुंह में गोली मार दी, जो उसके जबड़े से आरपार हो गई. युवती को मरा समझकर वह पीछे के रास्ते से भाग निकला. ग्रामीणों ने उसका पीछा किया. करीब एक किमी दूर वह गन्ने के खेत में घुस गया. तभी गन्ने के खेत से गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पीछे हट गए.
गांव से ड्रोन मंगाकर खेत के ऊपर ले जाया गया. वहां पर राजन का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जिसके सीने में गोली लगी हुई थी. पुलिस ने मौके से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे और सल्फास की गोली बरामद की. राजन के बड़े भाई बिन्नू कर्णवाल ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत हत्या की गई है. आत्महत्या करने वाला कनपटी पर गोली मारता है छाती पर नहीं मारता है.
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों की मदद से घायल युवती को स्वास्थ्य केंद्र नागल ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक, युवक का गांव में आना जाना रहता है. जिसके चलते युवती और राजन की दोस्ती हो गई थी. इसी दौरान युवक युवती से प्यार करने लगा था. लेकिन, युवती युवक से सिर्फ दोस्ती तक ही रहना चाहती थी. युवती का इंकार करना ही युवक को नागवार गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है.
एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि जनपद के थाना नागल इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर गोली चला दी. युवती को मरा समझ युवक फरार हो गया और नजदीक खेत में जाकर आत्महत्या कर ली. प्रथम दृष्टयता मामला एकतरफा प्यार माना जा रहा है. युवती भी एक साल से पढ़ाई नहीं कर रही थी. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. अभी तक जांच में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है.

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here