उत्तर बस्तर कांकेर 13 जून 2024/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. के. के. ध्रुव के मार्गदर्शन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनेलीकन्हार के सभाकक्ष में कांकेर विकास खण्ड अन्तर्गत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में विकासखण्ड कांकेर को 2025 तक टी.बी. मुक्त करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला समन्वयक दीपक राजपूत ने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अन्तर्गत आश्रित ग्राम पंचायत एवं ग्रामों में उनके जनसंख्या का 03 प्रतिशत टी.बी. संदेहास्पद मरीजों का बलगम जांच कराया जाना आवश्यक है। उनके द्वारा ऐसे मरीजों के नियमित फॉलोअप कर सफलतापूर्वक रोग मुक्त करने का सलाह दिया गया। साथ ही टी.बी. रोग के संबंध में लक्षण, जांच एवं उपचार आदि के बारे में जन जागरूकता करने हेतु निर्देशित किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता के द्वारा टी.बी. मुक्त पंचायत एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचाररत टी.बी. मरीजों हेतु निक्षय मित्र बनाये जाने हेतु अपील किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



