Ankita Lokhande was questioned on the death of Sushant Singh Rajput, told the whole story of not going to the funeral.
बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंकिता लोखंडे अपने ही दम पर बिग बॉस 17 को लगातार रेटिंग दिला रही हैं। राजाना अंकिता लोखंडे के साथ कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अंकिता लोखंडे लाइमलाइट में आ गई थीं। इसी बीच अंकिता लोखंडे ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद से हर कोई केवल उनके और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में ही बात कर रहा है।
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और मुनव्वर से कहा, “बहुत अच्छा इंसान था वो. वह एक अच्छा आदमी था. मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी, था, मुझे इतना अजीब लगता है. मतलब अभी तो ठीक है नॉर्मल हो गया है. विक्की का भी दोस्त है ना सुशांत. आप जानते हैं कि अब वो नहीं रहा. इस दुनिया में, सबसे बुरा एहसास है.
सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अंकिता लोखंडे ने उनकी फिल्म का गाना कौन तुझे यूं प्यार करेगा… गाया। सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए अंकिता लोखंडे इमोशनल हो गईं। मुनव्वर ने बताया मैंने एम एस धोनी की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी थी। उस समय मेरी सुशांत से मुलाकात हुई थी।
इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने अंकिता लोखंडे से सुशांत सिंह रापपूत की मौत के बारे में और पूछा. इस पर उन्होंने कहा, “अभी ये बात नहीं करना चाहती लेकिन ऐसा नहीं है. मुझे ये नहीं बताना तुझे कुछ भी.” इस पर मुनव्वर ने कहा,“लोगों के वर्जन है सबके. अलग-अलग लेकिन आप उनमें से एक हैं जिसे बिल्कुल सही पता है.”
अंकिता लोखंडे को विक्की जैन ने भी जाने के लिए कहा
अंकिता लोखंडे तब खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं. सुशांत की मौत उनके लिए ‘बहुत चौंकाने वाली’ थी. उन्होंने कहा, “मैं तो उसके अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थी. मैं जा ही नहीं पाई. मुझे लगा मैं नहीं देख सकती ये. मैं ये देख ही नहीं सकती. विक्की ने बोला की तू जा कर आ. मैंने कहा नहीं. कैसे देख सकती हूं. मैंने वो अनुभव ही नहीं किया था कभी लाइफ में.”
अंकिता लोखंडे को आया रोना, मुनव्वर फारुकी हुए दुखी
अंकिता लोखंडे आगे कहती हैं, “मैंने पहली बार मेरे पापा को देखा मुन्ना ऐसे. मुझे पता चला कि किसी का जाना क्या होता है. मेरे पापा बहुत… आपकी याद आती है डैडी. मैं पापा को बार-बार बोलती थी, पापा बिग बॉस.. हिट करती है यार बस.” अंकिता इस पूरी बातचीत के दौरान इमोनशनल और रोते हुए दिखाई दीं. वहीं, मुनव्वर फारुकी भी थोड़ा दुखी हुए.
#AnkitaLokhande talks abt SSR, what a great man he was, his funeral, how it’s difficult talking abt him in past tense n breaks down remembering him n her dad ❤️#BB17 #BiggBoss17 pic.twitter.com/MWUshVXPG0
— Rachit (@rachitmehra_2) November 20, 2023



