Home Blog US राष्ट्रपति चुनावः डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं, कमला हैरिस आधिकारिक तौर...

US राष्ट्रपति चुनावः डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं, कमला हैरिस आधिकारिक तौर पर कहा- गर्व महसूस कर रही

0

US Presidential Election: Kamala Harris officially becomes the candidate of the Democratic Party, says – I am feeling proud

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के 78 वर्षीय डोलांड ट्रंप हैं।

Ro.No - 13672/156

22 अगस्त को होगा एलान

मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के अमेरिकी चुनाव से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस का नाम आगे किया था, जिसके बाद हैरिस ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया था। अब अगस्त के आखिर में शिकागो सम्मेलन में हैरिस के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी। कमला हैरिस के नाम का आधिकारिक एलान 22 अगस्त को किया जाएगा।

हैरिस को 4,000 पार्टी डेलीगेट्स ने वोट किया

कमला हैरिस को लगभग 4,000 पार्टी डेलीगेट्स ने वोट किया। उन्होंने पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने के लिए डेमोक्रेटिक डेलीगेट्स के पर्याप्त संख्या में मत हासिल कर लिए हैं। समर्थन हासिल करने के बाद कमला हैरिस ने कहा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

वर्चुअल वोट के जरिए हुआ नामांकन

इस तरह से कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है। पार्टी के नेशनल कमेटी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को एलान किया कि कमला हैरिस को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और प्रमुख पार्टी टिकट के शीर्ष पर पहली गैर-श्वेत महिला बनने के लिए प्रतिनिधियों से जरूरी वोट प्राप्त हुए। हैरिस का नामांकन वर्चुअल वोट के जरिए हुआ।

अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन करूंगी- कमला

कमला हैरिस ने कहा कि मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन करूंगी। यह अभियान देश प्रेम से ओत-प्रोत लोगों के एक साथ आने और अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति के लिए लड़ने के बारे में है। उन्होंने लोगों से उनके अभियान से जुड़ने और उन्हें दान करने की भी अपील की।

कमला हैरिस पर ट्रंप का निशाना

अपने समर्थकों को एक ईमेल में ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ प्रचार अभियान में जबरदस्त जुबानी हमले की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप शनिवार को एटलांटा में चुनाव प्रचार करेंगे। अपने ईमेल में ट्रंप ने कहा, “24 घंटे जबरदस्त प्रचार करने के बाद कल इसी समय हैरिस का सबसे बुरा सपना सच हो जाएगा। जब मैं एटलांटा में रैली करूंगा तब वह सच्चाई से छिप नहीं पाएंगी।” उन्होंने आगे कहा, “कल मैं मंच पर कदम रखूंगा और ओपन बॉर्डर जार कमला हैरिस को उनके असफल राजनीतिक करियर की सबसे बुरी हार मिलेगी।”

जो बाइडम के पिछले महीने राष्ट्रपति दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उम्मीदवार के तौर पर अचानक ही कमला हैरिस का नाम डाल दिया। राष्ट्रपति चुनाव में जीत से कुछ ही दूर कमला हैरिस अमेरिकी राजनीति में पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। वह पहली भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया गया।

‘इस महीने के अंत में हम शिकागो में एकजुट होंगे’

कमला हैरिस ने कहा कि इस महीने के अंत में हम शिकागो में एक पार्टी के रूप में एकजुट होंगे. जहां हमें इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न एक साथ मनाने का अवसर मिलेगा. हैरिस को औपचारिक रूप से नामांकन करने के लिए प्रतिनिधियों से 2,350 वोट हासिल करने की जरूरत थी.

कमला हैरिस को चुनने के लिए हुई वर्चुअल वोटिंग

पार्टी के नेता जैमे हैरिसन ने कहा कि हम उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मिलकर काम करेंगे और इस महीने के अंत में शिकागो में अपने सम्मेलन के दौरान अपनी पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करेंगे. डेमोक्रेट्स ने कमला हैरिस को नामांकित करने के लिए वर्चुअल वोटिंग कराई है, जो सोमवार को खत्म हो जाएगी. डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सुरक्षित ईमेल के जरिए वोटिंग शुरू की थी. हालांकि कमला हैरिस ने अभी तक उपराष्ट्रपति पद के लिए कैंडिडेट का चयन नहीं किया है, उम्मीद है कि वह वीकेंड में उम्मीदवारों का इंटरव्यू करेंगी.

20 जुलाई को राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 20 जुलाई को राष्ट्रपति की दौड़ से पीछे हटने का ऐलान किया था. उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया था. इसके बाद से कमला हैरिस की लोकप्रियता और बढ़ी है. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने भी कमला हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here