Four people died and 6 were injured when a car overturned on Rajasthan Highway, a horrific road accident,
राजस्थान के कोटा संभाग के बारां जिले के भंवरगढ-किशनगंज के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां शुक्रवार (2 अगस्त) की रात एक एसयूवी सामने आए गौवंश को बचाने के चक्कर में पलट गई. इस हादसे में एसयूवी सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहंचाया गया. बताया जा रहा है कि गाड़ी में कई लोग सवार थे.
बारां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 27 पर भंवरगढ़ से किशनगंज के बीच देर रात को यह भीषण सड़क हादसा हुआ. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रोहिताश कुमार सिंह तोमर और एसपी राजकुमार चौधरी ने घटनास्थन पर पहुंचकर जानकारी ली. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और वेहतर इलाज करने के निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गई है.
हाईवे पर हुआ हादसा, 4 की मौत
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार रात को भंवरगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन मवेशियों से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान फूलचंद (50), हरिचरण (40), लखन (28) और राजू सहरिया (50) के रूप में हुई है।



