Home Blog मंडरा रहा बड़ा खतरा! Apple यूजर्स पर ,लीक हो सकती हैं पर्सनल...

मंडरा रहा बड़ा खतरा! Apple यूजर्स पर ,लीक हो सकती हैं पर्सनल डिटेल्स, केंद्र ने जारी की गंभीर चेतावनी

0

Big danger looms! Personal details of Apple users may be leaked, Centre issues serious warning

अगर आप एक आईफोन यूजर हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. दरअसल, केंद्र सरकार ने साइबर क्राइम को लेकर आईटी सेल को अलर्ट किया है. इसके साथ ही iPhones, iPads और सभी एप्पल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई है.
एप्पल यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा गया है कि सतर्क रहें वरना स्पैम कॉल, मैसेज या फोन स्पूफिंग के जरिए जरूरी इनफॉर्मेशन और डेटा लीक भी हो सकता है.

Ro.No - 13672/156

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया गया अलर्ट

केंद्र सरकार के सिक्योरिटी एडवाजर, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT) ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है और इसे गंभीर स्थिति माना है. CERT की एडवाइजरी के मुताबिक, एप्पल प्रोडक्ट्स में बहुत सी खामियां पाई गई हैं जिससे अटैकर्स सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन तक पहुंच सकते हैं.

किन सॉफ्टवेयर यूजर्स को परेशानी?

Apple सॉफ्टवेयर की जिन सीरीज में कमजोरियां देखने को मिली हैं, उनमें 17.6 और 16.7.9 से पहले की iOS और iPadOS सीरीज, 14.6 से पहले के macOS सीरीज, 13.6.8 से पहले की macOS वेंचुरा सीरीज शामिल हैं. इसके अलावा 12.7.6 से पहले की macOS मोंटेरी सीरीज, 12.7.6 से पहले की watchOS सीरीज 10.6, 17.6 से पहले की टीवीओएस सीरीज और अन्य सीरीज शामिल हैं.

साइबर फ्रॉड कर सकते हैं हमला

इन वल्नरेबिलिटी की वजह से साइबर अटैकर्स आपके डिवाइस में सेंधमारी कर सकते हैं. इनकी मदद से वे आपके डिवाइस, आईपैड आदि से सेंसटिव डिटेल्स चोरी कर सकते हैं. वे सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन को भी बायपास कर सकते हैं.

इन वर्जन पर मंडरा रहा है खतरा

ये कमजोरियों कुछ सॉफ्टवेयर वर्जन में पाईं गई हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं. इसमें iOS, iPad OS के ये 17.6 और 16.7.9 हैं. इसमें macOS Sonoma versions 4.6 से पहले के वर्जन हैं. macOS Ventura के वर्जन 13.6.8 और उससे पहले के वर्जन हैं. watchOS 10.6 और उससे पहले से वर्जन शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए क्या करें यूजर्स

CERT-In की तरफ से कहा है कि यूजर्स इस तरह के खतरे से बचाव के लिए अपने डिवाइस के पुराने वर्जन को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लें. कई यूजर्स डिवाइस को अपडेट नहीं करते हैं और सिक्योरिटी को भी अपडेट नहीं करते हैं. इसका फायदा साइबर हैकर्स उठा सकते हैं. इसलिए सलाह दी जाती है कि हमेशा लेटेस्ट वर्जन के साथ अपने डिवाइस को अप टू डेट रखें, साथ ही सिक्योरिटी अपडेट के साथ भी डिवाइस को अट टू डेट रखें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here