Home Blog छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन शैलियों पर निर्माणाधीन म्यूजियम अंतिम चरण में ,...

छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन शैलियों पर निर्माणाधीन म्यूजियम अंतिम चरण में , प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने म्यूजियम का कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

0

The museum being constructed on the tribal lifestyles of Chhattisgarh is in its final stage, Principal Secretary Sonamni Bora has given instructions to complete the work of the museum soon

रायपुर / आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज शाम नवा रायपुर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आदिम जनजातियों की जीवन शैलियों पर तैयार हो रहे म्यूजियम का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और वेंडरों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Ro.No - 13672/156

गौरतलब है कि शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के पास ही ट्रायबल म्यूजियम का निर्माणकार्य भी अंतिम चरण में है। यह ट्रायबल म्यूजियम जनजातीय जीवनशैली, उनके रहन-सहन, निवास गृह, पूजा पद्धति (देवगुड़ी), उनकी वेशभूषा, उनकी सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विशेषताओं को जीवंत प्रदर्शित करेगा। इसमें ज्यादातर वूडन कार्य होने के कारण प्रमुख सचिव बोरा द्वारा इसमें दीमकरोधी एवं पानी से बचाव को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि इन दोनों संग्रहालय के मूर्तरूप में आने के बाद निश्चित ही छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इस मौके पर विभागीय इंजीनियर, वरिष्ठ अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here