Home Blog वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 29 नवम्बर को कोरबा में करेंगे...

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 29 नवम्बर को कोरबा में करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन

0

Commerce, Industry and Labor Minister Dewangan will perform Bhoomi Pujan for development works in Korba on November 29

रायपुर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 29 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 46.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 17 में नया मानस नगर एवं पुराने मानस नगर में विकास कार्य लागत राशि 8.67 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 21 में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत राशि 4.49 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण 8.74 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नाली निर्माण लागत राशि 8.28 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक फेस 01 दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित उद्यान तक नाली निर्माण लागत राशि 16.34 लाख रूपए शामिल है। तत्पश्चात मंत्री शाम 5.30 बजे चारपारा कोहड़िया से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here