The election of BJP Mandal President was held in the presence of District Election Officer and former Chairman of Forest Development Corporation Srinivas Rao Maddi
भगवती हलधर को मिली शहर भाजपा की कमान
नारायणपुर : आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा के तीनों मंडलो में अध्यक्ष का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव।इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी व वनविकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पुष्पगुच्छ व पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं दी।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष के तौर पर महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रही भगवती हलधर को मिली कमान वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रामीण भाजपा मंडल महामंत्री रहे प्रेमनाथ उसेंडी व ओरछा भाजपा मंडल अध्यक्ष का जिम्मा सुखराम पोडियाम को मिला। वहीं इस अवसर पर श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा की मंडल अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के सकारात्मक रवैए और चयनित पदाधिकारियों को बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से दिए गए समर्थन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया और आगे उन्होंने श्री नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और सदैव संगठन के तरक्की के हित में कार्य करने की आशा व्यक्त की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, नारायण मरकाम, जयप्रकाश शर्मा ,संजय नंदी, संदीप झा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



