Home Blog विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 24 दिसम्बर को

विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 24 दिसम्बर को

0

Block level youth festival organized on 24 December

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार युवाओं को सास्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोडातराई, विकासखंड पुसौर में 24 दिसम्बर को किया जाएगा। जिसके लिए 23 दिसम्बर तक पंजीयन कराना जरूरी है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में पुसौर विकासखंड में निवासरत 15 वर्ष से 29 वर्ष के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते है। इस प्रतियोगिता में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला, तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, रॉकबैड आदि विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागियों को भाग लेने का मौका मिलेगा। उक्त प्रतियोगिता के लिये सभी हायर सेकेंडरी स्कूल के पा्रचार्यों को 23 दिसम्बर तक पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया है। अग्रिम पंजीयन कराने के लिए संकुल केंद्र कोंडातराई के संकुल शैक्षिक समन्वयक बेनी प्रसाद उरांव मोबाइल नंबर 7999539703 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here