कांकेर, छत्तीसगढ़ – श्रीमती क्षमा बंजारे ने हाल ही में मिसेज वर्ल्ड 2025 का खिताब जीता, जो कि जे.के.यूनिवर्स इंटरनेशनल मिस & मिसेस की फैशन सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो की थाईलैंड में आयोजित हुई l यह उनकी एक अद्वितीय उपलब्धि है, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।
श्रीमती क्षमा बंजारे ने अपने आत्मविश्वास, सुंदरता और व्यक्तित्व से महिलाओं और पुरुषों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके द्वारा की गई प्रस्तुती को जूरी और दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। उन्होंने अपने देश और छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प दिखाया।
श्रीमती क्षमा बंजारे की जीत न केवल उनके लिए बल्कि पूरे समाज की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने साबित किया है कि कोई भी गृहणी महिला अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इससे पूर्व भी क्षमा बंजारे द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मिसेस इंडिया 2024 का ख़िताब अपने नाम कर कांकेर और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया था l



