Home छत्तीसगढ़ छापामार कार्यवाही में 35 क्विंटल अवैध धान जब्त

छापामार कार्यवाही में 35 क्विंटल अवैध धान जब्त

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली- कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों व बिचैलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खपरीकला के व्यापारी प्रदीप साहू के यहां निर्धारित मात्रा से 15 क्विंटल धान जब्त की गई। इसी प्रकार ग्राम गोड़खाम्ही में अनिल साहू के यहां से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया और इन सभी पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार लोरमी एवं उनकी टीम मौजूद रही।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here