पुसौर
अयोध्या में हो रहे भगवान रामलला के प्राण प्रतिश्ठा के तारतम्य में प्रदेष सरकार द्वारा सभी जनपद स्तर पर किसी एक मंदिर में भगवान उमा महेष्वर एवं देवी सरस्वती की पुजा अर्चना के साथ मानस गायन तथा स्थानीय देवी देवताओं का आराधना कराने का आदेष संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी है इसी कडी पुसौर जनपद के सीईओ अभिशेक बनर्जी एवं कुछ करारोपण अधिकारी सहित अन्य टीम ग्राम पडिगांव में उक्त कार्यक्रम को मुर्तरूप देने की कोषिष की है। जिसमें यहां के सरपंच सतनारायण प्रधान, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी श्रवण प्रधान, सुरेन्द्र जेना सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजुद रहे। उक्ताषय पर सीईओ ने बताया कि श्रीराम लक्ष्मण सीता जी हनुमान व श्री राम सेना सहित भव्य झाकी प्रातः 9 बजे से यहां निकाला गया जहां मंगल ध्वनि के साथ अग्र पुज्य श्री गणेष जी उमा महेष्वर, मां सरस्वती, महर्शि बाल्मीकी, गोस्वामी तुलसीदास जी सहित रामचरित मानस पुस्तक की पुजा अर्चना एवं वंदना की गई। इसी कडी में तरह तरह के मंगलाचरण के सस्वर गायन हुये। अपरान्ह राम कथा गायन एवं प्रवचन में मानस मंडली बरपाली, बेलपाली, छिछोर उमरिया, नेतनागर तथा सुपा द्वारा क्रमषः अपने अपने स्वर में भजन एवं प्रवचन किये। इसी बीच कथा वाचक गोकुलानंद पटनायक द्वारा प्रवचन भी किया गया और सायं 4 बजे से 6 बजे तक दीप दान एवं महाआरती के साथ अन्न महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।



