Deshbhakti rally was taken out in the dignified presence of MLAs and eminent public representatives
सैन्य शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों के साथ वीर सैनिक के शौर्य को किया नमन
रायपुर / सैन्य शौर्य के सम्मान में मेड्राकला में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशप्रेम का परिचय दिया।
इस गरिमामयी आयोजन में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल,लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, डीडीसी श्रीमती पायल तोमर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, श्री भारत सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, तथा अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जनपद सीईओ श्री राजेश सेंगर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
रैली के दौरान भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल वीर सैनिकों के शौर्य को नमन किया, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित भी किया।




