Home Blog प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 , 31 जुलाई तक मंगाए गए ऑनलाईन आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 , 31 जुलाई तक मंगाए गए ऑनलाईन आवेदन

0

Prime Minister National Child Award 2025, online applications invited till 31 July

रायगढ़ / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई 2025 तक मंगाए गए है। आवेदन प्राप्त किए जाने हेतु पोर्टल https://awards.gov.in 01 अप्रैल 2025 से लाइव कर दिया गया है। पुरस्कार हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जायेंगे। पोर्टल पर दो विकल्प है जिनमें आवेदक बच्चा स्वयं फार्म भर सकता है या कोई अन्य अर्थात माता-पिता/अधिकारी/शिक्षक आदि भी बच्चे का नामांकन कर सकते है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ ने जानकारी देेते हुए बताया कि देश के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने हेतु भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)की स्थापना की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन बच्चों को उचित प्रोत्साहन देना है जिन्होंने दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी एवं असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चे, जो रोल मॉडल है और जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, संरक्षण, कला, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक और दृश्यमान प्रभाव डाला है। पुरस्कार हेतु पात्र आवेदक जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है। कोई भी बच्चा, जिसकी आयु 5 वर्ष से अधिक है और 18 वर्ष (31 जुलाई 2025 को)से अधिक नहीं है। घटना/उपलब्धि आवेदन/ नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से 2 वर्ष के भीतर होना चाहिए। आवेदक को किसी भी श्रेणी में पहले उसी पुरस्कार का प्राप्तकर्ता नहीं होना चाहिए।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here