
मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली – लोरमी – छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय किसान संघ ने अनुविभागीय अधिकारी लोरमी एवं तहसीलदार लोरमी के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से एक आवेदन सौंपा है। आवेदन में संघ ने बताया है कि असमय वर्षा के कारण धान खरीदी में बाधा उत्पन्न हुई है । बारिश के कारण, धान की खरीदी संभावना कम हो जाती है इससे किसानों को अपने धान का टोकन नहीं मिल पाता है। जिसके परिणामस्वरूप, वे किसान जो धान की खरीदी के लिए तैयार होते हैं, उनका टोकन धान खरीदी के दिनों में नहीं मिल पाता है। आवेदन में संघ ने यह भी बताया है कि कुछ किसानों ने धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे उन्हें भी समस्या उत्पन्न हो रही है। संघ ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि वे किसानों के इस समस्या को ध्यान में रखते हुए धान की खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने का आवेदन के माध्यम से निवेदन किया है धान की खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी से 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए। यह निर्णय किसानों को और अधिक समय प्रदान करेगा ताकि वे अपने धान को बेचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करें। इससे किसानों को सुरक्षित माहौल में धान बेचने का अधिक समय मिलेगा इस बीच अश्वा प्रसाद, धर्मेन्द्र घृतलहरे,भागवत प्रसाद, सुरेश कुमार, सजूराम, सुरेश कुरे, रमेश कुमार, राजेश कुमार, गया प्रसाद, संतोष एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे



