
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ राजपत्र की सूची 33 (अ) एवं (ब) में दर्ज परंपरागत व्यवसाय जैसे शाक- सब्जी उत्पादन व साग – सब्जी तथा फूल उत्पादन व बागवानी करने वाली जातियों मरार, माली, सैनी पटेल, कुशवाहा एवं अन्य के प्रदेश भर के प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य समाज सेवियों की बैठक का आयोजन दिनांक 27 जनवरी 2024 को सांय 4.00 बजे से 18गढ़ फूल माली समाज भवन, सर्किट हाउस के पास रायगढ़ में निर्धारित किया गया है। इस बैठक में स्वजातीय समाज के सभी वर्गों और शाखाओं को एकजुट करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा । इस सम्मेलन के आयोजनकर्ताओं का मानना है कि आज स्वजातीय बंधुओं को एकजुट होना समय की मांग है और समाज की बेहतरी के लिए अत्यावश्यक है । बिना एकता के समाज की ना तो उन्नति होगी और ना ही उसकी कोई पहचान बनेगी । महासंघ के प्रांत भर के तमाम महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और लब्ध प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में ओ.पी. चौधरी , विधायक रायगढ़ तथा वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं कटघोरा विधायक प्रेम चन्द्र पटेल का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा ।



