Online application for Bal Puraskar till 31st July
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आनलाईन आवेदन http://awards.gov.in पर 31 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2025 में 05 से 18 वर्ष के ऐसे बच्चे, जो दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी, क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले रोल मॉडल तथा खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कक्ष क्रमांक 256 में सम्पर्क किया जा सकता है।



