Home Blog बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मई को, 1475 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मई को, 1475 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0

B.Sc Nursing entrance exam will be held on May 29, 1475 candidates will appear

उत्तर बस्तर कांकेर 26 मई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई गुरूवार को पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 1475 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इन्दरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर, पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर तथा सेंट माईकल हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here