Chhattisgarh Governor Shri Ramen Deka will be on a visit to the district on 27th and 28th May
कलेक्टर ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई मजिस्ट्रीयल ड्यूटी
उत्तर बस्तर कांकेर, 26 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आगामी 27 एवं 28 मई को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री डेका के दो दिवसीय प्रवास के दौरान कानून एवं शांति-सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई है। उन्होंने हेलीपेड स्थल में अनुविभगीय दण्डाधिकारी राजस्व चारामा श्री नरेन्द्र कुमार बंजारा की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार जिला पंचायत प्रवेश द्वार हेतु नायब तहसीलदार कांकेर श्री अभिषेक देवांगन, जिला पंचायत मीटिंग हॉल में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज और तहसीलदार कांकेर श्री पुष्पराज पात्र की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सर्किट हाउस, विश्राम गृह के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष देव साहू, तहसीलदार नरहरपुर श्री पौरस बेताल एवं नायब तहसीलदार सरोना श्री संजय कुमार राय की ड्यूटी। इसी प्रकार तहसीलदार सरोना श्री मोहित साहू का पुराना कचहरी परिसर लाइब्रेरी भवन तथा जंगलवारफेयर कॉलेज भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर एवं एसडीएम श्री अरूण कुमार वर्मा कांकेर कानून व्यवस्था के सम्पूर्ण कार्यप्रभार पर रहेंगे।




