Home Blog ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

0

Applications invited till July 31 for ‘Dr. Khubchand Baghel Krishak Ratna Award’

उत्तर बस्तर कांकेर 04 जून 2025/ वर्ष 2025 के लिए डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु कृषकों से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि आवेदन पत्र संबंधित जिला के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र उप संचालक कृषि कार्यालय में 31 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कृषि विभाग के वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here