MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/ नगर पंचायत खोंगापानी में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के दूसरे दिन 27 जनवरी शनिवार को नगर पंचायत खोंगापानी के शास्त्री स्कूल ग्राउंड में एक शाम वीर शहीदों के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम में भारतमाता एवं वीर शहीदों के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरूआत की गई।उक्त कार्यक्रम नगर के प्रथम व्यक्ति नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा कराया गया।
इस मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं नें हिस्सा लिया जँहा लगभग 15 से 20 टीमों नें देश भक्ति गानों में एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दे कर कार्यक्रम में शमा बांध दी।जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
*नगर में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए-नगरवासी*
नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा के अध्यक्षता में हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर नगरवासी बहुत ही उत्साहित नज़र आये उनका कहना कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह वर्धन होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
*आपकी विधायक आपसे किया हुआ हर वादा करेंगी पूरा*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई उर्मिला नेताम नें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं नगर पंचायत अध्यक्ष बड़े भाई धीरेन्द्र विश्वकर्मा को धन्यवाद देना चाहती हूँ जो इन्होंने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया इससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और यही हमारे देश के भविष्य हैं इन्ही में से कोई डॉक्टर,वैज्ञानिक,इंजीनियर,वीर जवान व नेता बनकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र भरतपुर सोनहत की लाड़ली विधायक रेणुका सिंह नें आपसे जो वादा किया है वो उसे पूरा भी करेंगी जब भी हमारी विधायक का क्षेत्र खोंगापानी में आगमन होगा तो निश्चित ही यंहा के लिए अच्छी सौगात मिलेगी।
*कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आप सभी का धन्यवाद एवं आभार-धीरेन्द्र विश्वकर्मा*
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा नें उपस्थित सभी स्कूलों के शिक्षकों,प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र छात्राओं, मंचासीन अतिथियों व उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ मैं आशा करता हूं ऐसे सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता सदैव रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (महिला मोर्चा) उर्मिला नेताम, विशिष्ट अतिथि कीर्ति राणा, हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता,मृत्युंजय मुखर्जी,इरशाद अहमद, संतोष गुप्ता, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चंदन सिंह, रामरतन चौधरी,दिलीप सेन, सत्यनारायण विश्वकर्मा,अजीत बड़जात्या,हेमंत कार्यक्रम में जज के रूप मे बसंत शुक्ला,(दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल), राजकुमार, स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकागण,बच्चे सहित हज़ारों की संख्या में नगर पंचायत खोंगापानी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



