Home Blog थाना परतापुर क्षेत्र से ईनामी 01 नक्सली सीएनएम सदस्य सहित 01नक्सल सहयोगी...

थाना परतापुर क्षेत्र से ईनामी 01 नक्सली सीएनएम सदस्य सहित 01नक्सल सहयोगी गिरफ्तार।

0

One Naxalite CNM member carrying reward on his head and one Naxalite associate arrested from Partapur police station area.

जिला पुलिस कांकेर
🔷दिनांक-05.07.2025
🔶महिला नक्सली सीएनएम सदस्य पर शासन द्वारा 50,000/रूपये ईनाम घोषित।
🔶04 नग भरमार बंदुक एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद।
🔶बीएसएफ/पुलिस बलों की संयुक्त कार्यवाही।

Ro.No - 13672/156

श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,श्री अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्री विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ कन्हारगांव सेक्टर के मार्गदर्शन,श्री आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 03.07.2025 को बीएसएफ 40 वीं वाहिनी, 47वीं वाहिनी बीएसएफ/पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिण्डी के जंगल पहाडी क्षेत्र से
(01) नक्सल सीएनएम सदस्य सुकमी उर्फ लखमी पद्दा पिता पाण्डू पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी रावनदी थाना छोटेबेठिया नक्सल उन्मूलन के तहत 50,000/ रूपये ईनाम घोषित है।
(02) नक्सल सहयोगी लखमू पददा स्व. मिलू पद्दा उम्र 45 वर्ष निवासी रावनदी थाना छोटेबेठिया
को गिरफ्तार करने में सफलता मिला।
🔶 बरामद सामग्री की सूची:-
01. भरमार बंदुक-04 नग
02. सुतली बल- 45 नग
03. लीड मेटल राड- 03 नग
04. इलेक्ट्रीक वायर- लगभग 200 मीटर
05. गन पाउडर- लगभग 300 ग्राम
06. बैटरी- 02 नग
07. FM रेडियो- 02 नग
08. मल्टी चार्जर- 01 नग
09. सोलर पैनल- 01 नग
10. खाली टिफिन बॉक्स- 01 नग
11. लाल कपड़ा नक्सली बैनर के लिए इस्तेमाल- 04 नग
12.मोबाईल फोन- 02 नग
13. नक्सली वर्दी- 02 जोड़ी
14. नक्सल पिट्ठू बैग-02 नग
15. नक्सल साहित्य
16. बड़ी मात्रा में दवाईयां व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here