पूनम पांडे जिंदा हैं. उनकी मौत के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि वे जिंदा है और उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है.
इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है. इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है. दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है. वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था. मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है. आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है.’
https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?igsh=MWlsYnRuNnk1M245cQ==



