Home कांकेर महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन की प्रकिया शुरू, योजना को लेकर...

महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन की प्रकिया शुरू, योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह

0

कांकेर, 05 फरवरी 2024/महतारी वंदन योजना को लेकर जिले की महिलाओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत आज से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के विभिन्न गांव में आयोजित समाधान शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में बड़ी संख्या में महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने पहुंचीं और उत्साह के साथ निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन भरा।
कांकेर विकासखंड के ग्राम सुरेली में आयोजित समाधान शिविर में योजना का लाभ लेने फॉर्म भरने पहुंची ग्राम भैराडीह की रहने वाली श्रीमती अमरबती कृशान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए देने का वादा किया था और आज वह पूरा हो रहा है। आज से योजना के तहत फॉर्म लेना शुरू हो गया है। अब उन्हें भी हर महीने एक हजार रुपए मिलेगा। इस राशि से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उक्त योजना का लाभ भी मिलेगा। श्रीमती अमरबती ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का पूर्ण होने और मुख्यमंत्री की घोषणानुसार वादा पूरा होने पर धन्यवाद दिया।

ग्राम सुरेली की सास-बहू एक साथ फॉर्म लेने पहुंचीं
इसी प्रकार ग्राम सुरेली निवासी श्रीमती राधाबाई जैन और उनकी बहू श्रीमती हेमबती जैन भी महतारी वंदन योजना का लाभ लेने व फॉर्म भरने शिविर स्थल पर पहुंचीं। उन दोनों ने योजना शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए देने की घोषणा की थी, वह आज पूरा होने जा रहा रहा है। इसी के तहत वे दोनों सास-बहू आज महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने पहुंची हैं। योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी और जीवन यापन में भी मदद मिलेगी। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here