Home Blog  अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी...

 अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार ।

0

Two accused looking for customers to sell illegal foreign and country liquor were arrested.

दिनांक 04.08.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
 झुनियापारा चैंक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे 02 आरोपी गिरफ्तार ।
 शहर में सूचना पर कार्यवाही कुल 5.65 लीटर, किमती 4780.00 रूपये का शराब बरामद ।
 अवैध शराब, बीयर रखकर लोगों को बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार।
 सार्वजनीक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर रहे 03 अनावेदकगण गिरफ्तार ।
 शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही ।
 लगातार कार्यवाही कर 07 आरोपीगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के विशेष अभियान आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान दिनांक 03.08.2025 को जरिये मोबाईल थाना में गठीत टीम को मुखबीर के सूचना पर अलग-अलग स्थानोें पर लगातार कार्यवाही कर आरोपी सुनील तेता के कब्जे से 02 बोतल सिम्बा, 02 पौवा जम्मु अंग्रेजी शराब कुल 2.65 लीटर व कुल किमती 1680 रूपये अवैध शराब रखना पाया गया आरोपी सुनील कुमार तेता पिता देवनारायण तेता उम्र 24 वर्ष पता कोदागांव थाना कोरर के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर थाना में आकर असल नंबरी 233/25 धारा-34(1) आब.एक्ट कायम किया गया है। विशेष अभियान के दौरान मुखबीर सूचना पर कि व्यक्ति गिल्ली चैंक के पास अवैध शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर आरोपी कामेश श्रीवास्तव के कब्जे से 01 बोतल ब्लेक सुप्रीम ग्रेन अंग्रेजी शराब, 01 बीयर बोतल एवं 10 नग गोवा कुल बल्क 03 लीटर व किमती 3100.00 रूपये को विधिवत् गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही कर आरोपी कामेश श्रीवास्तव पिता उमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष पता भवानी नगर को गिरफ्तार कर थाना आकर अपराध क्र.234/25 धारा-34(1) आब.एक्ट कायमी किया गया। लगातार कार्यवाही के दौरान मुखबीर सूचना पर कि झुनियापारा चैंक के पास सार्वजनिक स्थान पर कोई शराब सेवन कर रहा है सूचना तस्दीक पर तत्काल रवाना होकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी 1. युगल किशोर मशीया पिता किशन पता चिखलाकसा जिला बालोद व 2. अदीम भगत पिता विनोद भगत पता दल्लीराजहरा जिला बालोद को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने से थाना आकर अपराध क्र. 235/25 धारा-36(च) आबकारी एक्ट कार्यवाही किया गया है। दिनांक 04.08.2025 को सार्वजनिक जगह बरदेभाठा के पास गांजा एवं दारू पीकर लड़ाई झगड़ा करते रहने जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी होती है सूचना तस्दीक पर तत्काल रवाना होकर बरदेभाठा पहुंचकर देखें कि अनावेगण मारने पिटने उत्तेजित हो रहें है जिसे समय पर गिरफ्तारी नहीं किया जाता तो अवश्य संज्ञेय अपराध का घटित होने की शंका पर अनावेदकगण 1.प्रदीप मंडावी पिता कृष्णा मंडावी उम्र 28 वर्ष निवासी बरदेभाठा 2.भोजराज मंडावी पिता किरण मंडावी उम्र 19 वर्ष पता बरदेभाटा एवं 3. गौरव नाग पिता पवन नाग उम्र 23 वर्ष पता बरदेभाठा को सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया, प्रभारी अजाक निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान,प्र.आर.जीवधन यादव, प्रआर.गीतेश्वर कुलदीप, प्र.आर. मनीराम भोई,आरक्षक रामरतन एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here