Home छत्तीसगढ़ जिला सीईओ नंदनवार ने पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

जिला सीईओ नंदनवार ने पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

0

महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित बैंकिंग सेवा विस्तार पर महिलाओं और ग्रामीणों से की विस्तृत चर्चा

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने कार्य भार ग्रहण करते ही एक्शन मोड पर दिखे धरातल पर योजनाओं की वस्तु स्थिति से अवगत होने के लिए ग्राम पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा शुरू की है। बुधवार को भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदमा और संकनपल्ली में जिला सीईओ ने पहुंचकर शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की महिलाओं सहित ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। जिसमें जानकारी मिली की वर्तमान में ग्राम पंचायत गुदमा में महतारी वंदन योजना हेतु 80 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीं संकनपल्ली में निर्माणधीन आवास का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए महतारी वंदन योजना के बारे में बताया कि प्रदेश में एक मार्च 2024 से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू किया गया है योजना अंतर्गत पात्रता रखने वाले महिलाओं का आवेदन जिले में 5 फरवरी से भरना प्रारंभ हो गया है।योजना अंतर्गत पात्र महिला को ₹1000 प्रति माह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जावेगा। पेंशन योजना से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को रुपए 1000 से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। ग्राम पंचायत गुदमा में प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 आवास स्वीकृत है जिनमें से 7 आवास पूर्ण है शेष अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से चर्चा कर आवास जल्द पूर्ण करने को कहा। ग्राम पंचायत में बैंकिग सुविधा की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से इसके विस्तार हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here