A villager seriously injured in IED blast by Maoists
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के उसूर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुंजेपर्ती में आज सुबह माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED विस्फोट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब युवक नहाने के लिए नाले की ओर गया था। जानकारी के अनुसार, प्रमोद ककेम, पिता लक्ष्मैया ककेम, उम्र 24 वर्ष, निवासी ईलमिड़ी, जो अपने रिश्तेदार के घर ग्राम गुंजेपर्ती आया हुआ था, सुबह लगभग 8:00 बजे नहाने के लिए पास के नाले की ओर गया था। इस दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाई गई प्रेशर IED में विस्फोट हो गया, जिससे प्रमोद के दोनों हाथों की हथेलियों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल प्रमोद को मौके पर प्राथमिक उपचार दिए जानें बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसूर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल व्यक्ति का विवरण नाम प्रमोद ककेम पिता का नाम: लक्ष्मैया ककेम उम्र: 24 वर्ष निवासी: ग्राम ईलमिड़ी, थाना ईलमिड़ी, जिला बीजापुर। प्रशासन एवं सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैम्प को सूचित करें।



