Health Minister of the state government got a new charge
हसदेव मंडल में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/ प्रदेश सरकार के लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा विधायक श्यामबिहारी जायसवाल जी को हाल ही में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इस नई जिम्मेदारी के बाद उनके प्रथम हसदेव मंडल आगमन पर नगर पंचायत झगराखांड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
—
नगर गूंज उठा जयघोष से
भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पार्षदगण और नगर के गणमान्य नागरिकों ने फूलमालाओं और नारों के साथ मंत्री जी का अभिनंदन किया। नगर का वातावरण ढोल-नगाड़ों की थाप व जयघोष से गूंज उठा।
—
मंत्री जी का संकल्प
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा—
“प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास और आशीर्वाद के साथ हमें जनसेवा का अवसर दिया है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज की बेहतरी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मेरी पहली प्राथमिकता बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा हसदेव मंडल के कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और स्नेह मेरे लिए निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।”
—
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, मंडल महामंत्री भगवान दास, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, नेता प्रतिपक्ष देवनारायण सिंह, संतोष वर्मा, वरिष्ठ भाजपाई राजेश्वर सिंह, परमहंस मनी, मनीष सिंह,मीरा यादव, पवन चक्रधारी, दीपक देवांगन, सुखनी कुर्रे, बबिता यादव,ममता सिंह, सुरेश चौधरी, आशीष सिंह,अंजनी विश्वकर्मा,गैस बाई,भाजपा के पार्षदगण सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



