Ganapati was installed at the MLA residence, he offered prayers and wished happiness and prosperity for the people of the region and the state
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी। गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं वर्तमान भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के रायपुर स्थित निवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की मंगलकामना की।
विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि “गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं, उनकी कृपा से क्षेत्र और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”
पूजा-अर्चना के दौरान परिवारजन, शुभचिंतक एवं समर्थक भी उपस्थित रहे। गणेशोत्सव की इस पावन बेला में विधायक निवास पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।



