Vishva Hindu Parishad Bajrang Dal Jamgaon submitted a memorandum to the Narharpur Police Station in-charge for taking action against the person who made objectionable and provocative comments against Bajrang Dal, Vishva Hindu Parishad and Hindu society on social media (Instagram).
कांकेर । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिंदू संगठनों और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने थाना नरहरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि इंस्टाग्राम आईडी rox.nanku नामक व्यक्ति द्वारा लगातार बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, ब्राह्मण समाज एवं हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, अपमानजनक टिप्पणियां और भड़काऊ संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इन पोस्टों में संगठनों को “गुंडागर्दी करवाने वाला” बताया गया है और समाज में तनाव फैलाने वाली बातें लिखी गई हैं शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति की टिप्पणियों का उद्देश्य हिंदू समाज और ईसाई धर्म के बीच आपसी विवाद उत्पन्न करना है, जिससे समाज में अशांति और वैमनस्यता फैलने की संभावना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है शिकायत पत्र के साथ आरोपित के आपत्तिजनक कमेंट्स और चैट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे गए हैं शिकायत करने वालों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सुरुजिया प्रखंड संयोजक रोशन बघेल प्रखंड मंत्री मनीष बघेल प्रखंड सह मंत्री गौरव शोरी खंड सह मंत्री सतीश राठौर खंड सह मंत्री हरीश ठाकुर युवराज सिन्हा, दुर्गेश सिन्हा प्रताप यादव और संजीव कुमार प्रमुख हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





