Home Blog रामगढ़ को मिला 4जी नेटवर्क का तोहफा,जनता की सुविधा, विकास की दिशा...

रामगढ़ को मिला 4जी नेटवर्क का तोहफा,जनता की सुविधा, विकास की दिशा में बड़ा कदम

0

Ramgarh gets the gift of 4G network, a big step towards public convenience and development

विधायक रेणुका सिंह ने जताया मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार

Ro.No - 13759/40

कोरिया/एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
कोरिया/एमसीबी – भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से नेटवर्क समस्या से जूझ रहे रामगढ़ क्षेत्र में अब निर्बाध मोबाइल और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी। गुरुवार को रामगढ़ स्थित बीएसएनएल टावर का सफलतापूर्वक उन्नयन कर इसे 4जी नेटवर्क से जोड़ दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा –
“रामगढ़ सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराना मेरा संकल्प है। आज संचार सुविधा हर घर की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। विद्यार्थी, व्यापारी, किसान और आमजन – हर वर्ग सीधे इससे लाभान्वित होता है। टावर अपग्रेड होने से हजारों लोगों को तेज और निर्बाध सेवा का लाभ मिलेगा।”

विधायक श्रीमती सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
“प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित समस्या का समाधान संभव हुआ। वे जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनके निराकरण में कोई कसर नहीं छोड़ते।”

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –
“मोदी जी की गारंटी और सुशासन का ही परिणाम है कि आज देश के अंतिम छोर तक विकास और संचार की पहुँच सुनिश्चित हो रही है। भरतपुर–सोनहत की जनता भी इसका प्रत्यक्ष लाभ अनुभव कर रही है।”

जनता ने जताई खुशी

टावर अपग्रेड की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रामगढ़ के व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा – “अब हमें मोबाइल नेटवर्क के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कारोबार में भी सुविधा होगी और ग्राहक से संपर्क आसान होगा।”

पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं ने उत्साह जताते हुए कहा – “ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है।”

वहीं किसान भाईयों ने कहा – “कृषि संबंधी जानकारी, मौसम पूर्वानुमान और योजनाओं की जानकारी हमें समय पर मिलेगी। यह सचमुच गाँव के विकास की बड़ी पहल है।”

अंत में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा –
“जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना ही मेरी प्राथमिकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here