Home Blog अपने लोरमी विधानसभा में आयोजित तीजा मिलन समारोह में व्यस्त रहे उपमुख्यमंत्री...

अपने लोरमी विधानसभा में आयोजित तीजा मिलन समारोह में व्यस्त रहे उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरूण साव , तहसील चौक पर यूरिया के लिए किसानों ने किया चक्का जाम, फिर- मिला यूरिया,

0

Deputy Chief Minister and Lormi MLA Arun Sao was busy in the Teej Milan function organized in his Lormi assembly, farmers blocked the road for urea at Tehsil Chowk, then- urea was received,

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली – लोरमी/- आज दिनांक 1 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव द्वारा लोरमी में तीजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर, लोरमी तहसील चौक के पास आम जनता और किसान यूरिया खाद की कमी से परेशान होकर दर-दर भटकते रहे।

यूरिया संकट से नाराज़ किसानों को अंततः तहसील चौक पर चक्का जाम करना पड़ा। प्रशासन की ओर से व्यवस्था किए जाने के बाद किसानों को मात्र एक एकड़ के लिए एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराया गया।

लंबी कतारों और अव्यवस्था के कारण कई दर्जन किसानों को यूरिया नहीं मिल सका। इससे किसानों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि जब खेतों में बोवाई के बाद दुसरा बार खाद डालने का समय है, तब यूरिया की कमी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

एक किसान ने गुस्से में कहा – “हम सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही, हमारी फसल बर्बाद हो जाएगी। सरकार ने अगर जल्द व्यवस्था नहीं की तो हम बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।”

दूसरे किसान ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा – “यूरिया के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। इतना पैसा खर्च कर बीज बोया, अब समय पर खाद नहीं मिलेगा तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।”

इस बीच विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने बयान जारी कर कहा – “उपमुख्यमंत्री तीजा मिलन समारोह में व्यस्त हैं और किसान सड़क पर परेशान होकर चक्का जाम करने मजबूर हैं। यह सरकार की किसान विरोधी नीतियों का नतीजा है।”

किसानों का कहना है कि जब खेतों में बोवाई के बाद दुसरा बार खाद डालने का समय है, तब यूरिया की कमी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा।

वहीं प्रशासन की ओर से सफाई दी गई कि यूरिया की आपूर्ति सीमित मात्रा में होने से परेशानी आई है। “किसानों को फिलहाल एक एकड़ पर एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। अगले दो-तीन दिनों में अतिरिक्त स्टॉक आने की संभावना है, जिससे सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सकेगी,” प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here