Home Blog केंद्र और राज्य रेशम बोर्ड ने संयुक्त रूप से रेशम उत्पादन का...

केंद्र और राज्य रेशम बोर्ड ने संयुक्त रूप से रेशम उत्पादन का दिया प्रशिक्षण

0

Central and State Silk Board jointly provided training on silk production

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ” मेरा रेशम , मेरा अभिमान ” की उत्प्रेरणा के अंतर्गत केंद्रीय रेशम बोर्ड और राज्य रेशम बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिनांक 30,31 अगस्त को दो दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला आयोजित की गई। इसका लक्ष्य आधुनिक तकनीक की सहायता से रेशम के उत्पादन और गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी करना है । प्रशिक्षण श्रृंखला के प्रथम दिवस कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कृषकों को तसर उत्पादन की नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पौध संरक्षण, कोकून उत्पादन एवं उच्च उत्पादकता वाले रेशम कीटों के बारे में गहन और विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस में लैलूंगा स्थित कोसा बीज केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों को वायरस नियंत्रण पर प्रशिक्षण , जिसमें रोगों की पहचान , रोकथाम एवं वैज्ञानिक पालन विधियों का जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से दिया गया । इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण अभियान में 50 से अधिक रेशम किसानों ने भाग लिया । केंद्रीय रेशम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वाय एस श्रीनाथ ने तकनीकी विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया । उपनिदेशक श्री मनीष पवार ने विभागीय योजनाओं , सिल्क समग्र योजना एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा कोकून खरीद प्रक्रिया पर समुचित जानकारी दी । केंद्रीय रेशम बोर्ड के अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को रेशम उत्पादन संबंधी नवीनतम तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । इस अभियान ने रेशम किसानों को ज्ञान और संसाधनों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान किसानों की आय वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here