Home Blog सुनील कुमार अग्रवाल (लेंध्रा), अनिल गर्ग एवं कल्पेश पटेल ने किए गणपति...

सुनील कुमार अग्रवाल (लेंध्रा), अनिल गर्ग एवं कल्पेश पटेल ने किए गणपति बप्पा के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय पल

0

Sunil Kumar Aggarwal (Lendhra), Anil Garg and Kalpesh Patel had darshan of Ganpati Bappa, an unforgettable moment for the devotees

कोतरा रोड नवयुवक कला समिति में भव्य गणेशोत्सव, संगीतमय आरती से गूंज उठा वातावरण

Ro.No - 13672/156

रायगढ़। कोतरा रोड स्थित नवयुवक कला समिति द्वारा आयोजित श्री मनोकामना पूर्ति गणेशोत्सव में मंगलवार को विशेष भक्तिमय माहौल रहा। इस अवसर पर सुनील कुमार अग्रवाल (लेंध्रा), अनिल गर्ग एवं कल्पेश पटेल ने गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए और संगीतमय आरती में शामिल होकर अपने इस पल को अविस्मरणीय बताया।

गणपति बप्पा की प्रतिमा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा की सुंदरता को देखने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

संगीतमय आरती बनी मुख्य आकर्षण

प्रतिदिन सुबह और शाम वाराणसी (बनारस) से आए चार पंडितों द्वारा संगीतमय आधे घंटे की आरती का आयोजन किया जा रहा है। शंख-घंटियों की गूंज और मधुर भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से भर उठता है। श्रद्धालु भी इस आरती का हिस्सा बनकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

अनमोल अग्रवाल के नेतृत्व में अनुशासित व्यवस्था

गणेशोत्सव के सफल आयोजन हेतु समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। नवयुवक कला समिति के अनमोल अग्रवाल के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों द्वारा व्यवस्था संभाली जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं का उमड़ रहा है सैलाब

गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार सहित पंडाल पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के वातावरण में डूबकर गणपति बप्पा से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here