Home Blog लाईवलीहुड कॉलेज से बेरोजगार युवकां को मिला रोजगार एवं स्व-रोजगार का सुनहरा...

लाईवलीहुड कॉलेज से बेरोजगार युवकां को मिला रोजगार एवं स्व-रोजगार का सुनहरा अवसर

0

Unemployed youth got golden opportunity of employment and self-employment from Livelihood College

उतर बस्तर कांकेर 08 सितंबर 2025/ जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले में उपलब्ध संसाधनों एवं रोजगार की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में इलेक्ट्रिशियन, जल वितरण संचालक, सोलर तकनीशियन कोर्स में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है तथा उक्त कोर्स में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों से चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, जल वितरण संचालक, सोलर तकनीशियन कोर्स में घरेलू विद्युत मरम्मत, घरेलू उपकरणों को सुधारने, नल-जल संबंधित मरम्मत कार्य और सोलर पैनल इस्टॉलेशन और देख-रेख करने का प्रशिक्षण एवं जानकारी दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की युवतियां भी आगे बढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं।
सहायक परियोजना अधिकारी लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान होने वाली चुनौतियों से डंटकर मुकाबला करने और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु लाइवलीहुड कॉलेज निरंतर प्रयासरत है। प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर काउसिलिंग भी किया जा रहा है। वर्तमान में रिटेल सेल्स एवं सुरक्षा गार्ड में प्रशिक्षण के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। जिले के अन्य युवा भी इस प्रशिक्षण से जुड़कऱ अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो वे अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में संपर्क कर सकते हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here