Divisional workshop concluded regarding Seva Pakhwada, program in-charge and coordinator were present
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/जिला एमसीबी के हसदेव मंडल के नगर पंचायत खोगापानी में बुधवार को सेवा पखवाड़ा 2025 को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। ज्ञात हो कि सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता, रक्तदान, प्रबुद्ध जन संगोष्ठी सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यशाला में हसदेव मंडल के सेवा पखवाड़ा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, संयोजक विनोद गुप्ता, सह संयोजक धीरेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी आशीष सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सेवा और स्वच्छता की भावना को बढ़ाना है, हर कार्यकर्ता को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”
कार्यक्रम के संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान समाज में जागरूकता और जनसेवा की मिसाल बनेगा।”
सह संयोजक धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि “कार्यकर्ता यदि पूरी निष्ठा और समर्पण से इस अभियान को चलाएँगे तो निश्चित ही सेवा पखवाड़ा ऐतिहासिक बनेगा।”
सभी पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उक्त कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास और जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से हसदेव मंडल के समस्त पदाधिकारी समेत मोर्चोंओ व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।



