Seminar on road safety concluded at Polytechnic Kanker
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 सितम्बर 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में यातायात विभाग के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार संपन्न हुआ। इस अवसर पर यातायात विभाग द्वारा छात्रों एवं संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शिविर लगाकर ड्राडविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, वाहन प्रदूषण जांच एवं अन्य यातायात संबंधी सुविधाए प्रदान की गई।
सड़क सुरक्षा सेमिनार के अंतर्गत स्वयं सेवा संगठन इलेवन टॉस्क फोर्स के वालिंटीयर्स द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने का अनुरोध किया गया और हेलमेट की अनिवार्यता पर भी प्रकाश डाला गया। वालिंटियर्स द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने एवं छात्र-छात्राओं के उसमें योगदान के बारे में विस्तृत निर्देश दिये। उन्होंने ड्रिंक एंड ड्राइव को सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बताते हुए अपील की कि नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलायें। साथ ही ऐसा ही अनुरोध अपने परिवार के सदस्यों से भी करने की अपील की।
यातायात शिविर में विभाग के अधिकारियों द्वारा 16 नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का लर्निंग लाईसेंस बनाया गया। इन नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को ऑन-द-स्पाट लर्निंग लाईसेंस प्रदान कर गुलाब के फूलों द्वारा स्वागत किया गया। शिविर में 5 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट भी वितरित किये गये तथा वाहन प्रदूषण जांच भी किया गया एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।



