Home Blog फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी : सुरेश चन्द्र बने गांव के लिए...

फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी : सुरेश चन्द्र बने गांव के लिए प्रेरणा स्रोत

0

Fruit trees have transformed lives: Suresh Chandra has become a source of inspiration for his village.

रायपुर / नक्सल प्रभावित और भौगोलिक रूप से दुर्गम खड़कागांव (ब) ग्राम की तस्वीर अब हरियाली और आर्थिक समृद्धि से बदल रही है। यहां के मेहनती कृषक सुरेश चन्द्र भण्डारी ने व्यक्तिमूलक फलदार वृक्षारोपण योजना से अपनी जिंदगी को नई दिशा दी और गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरक व आदर्श प्रेरणा बन गए।

Ro.No - 14097/148

उद्यानिकी विभाग की योजना के अंतर्गत सुरेश को एक हेक्टेयर भूमि पर फलदार वृक्षारोपण के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये की सहायता मिली। उन्होंने इस राशि से आम, काजू, कटहल, नींबू और अमरूद जैसे उच्च मूल्य वाले लगभग 277 पौधों का रोपण किया था। उनके द्वारा इन पौधों की देखरेख और सिंचाई का कार्य उन्होंने पूरी निष्ठा से किया गया।

आज इन वृक्षों से न केवल परिवार को अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, बल्कि गांव में हरियाली, मृदा संरक्षण और जैव विविधता भी बढ़ रही है। सुरेश की इस सफलता से प्रभावित होकर अब कई अन्य ग्रामीण भी बंजर या कम उपयोगी भूमि पर फलदार वृक्षारोपण के लिए आगे आ रहे हैं।

सुरेश चन्द्र भण्डारी की मेहनत और संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि योजनाओं का सही उपयोग कर किसान अपनी तकदीर बदल सकते हैं और गांव को नई पहचान दिला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here