Collector gave instructions to take immediate action on the demand of farmers of Shamatra
उतर बस्तर कांकेर, 18 सितंबर 2025/ भारतमाला परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापटनम मार्ग का कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अवलोकन किया। दुधावा क्षेत्र अंतर्गत सड़क निरीक्षण के दौरान ग्राम शामतरा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर सड़क निर्माण के बाद निस्तारी के लिए आवागमन हेतु होने वाली दिक्कतों तथा जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिया तथा एसडीएम कांकेर श्री अरुण वर्मा को मौके पर निर्देशित करते हुए कहा कि शामतरा में शिविर लगाकर ग्रामीणों के भू अधिग्रहण संबंधी समस्याओ की जानकारी लें और शत प्रतिशत प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरण करने की आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।



