Home Blog सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन, युवा मोर्चा ने निभाई...

सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन, युवा मोर्चा ने निभाई अग्रणी भूमिका

0

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा हसदेव मंडल के नेतृत्व में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप सेन युवा मोर्चा के सदस्यगण अशोक कुमार केवट, विजय सिंह एवं शिव देवांगन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम.डी. पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा वर्मा की निगरानी में स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में युवाओं की भागीदारी और उत्साह देखने लायक रहा।

रक्तदान कार्यक्रम के दौरान भाजपा हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, मण्डल महामंत्री भगवान दास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ .स्वप्निल तिवारी, एम. डी. पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा वर्मा, सोमेन्द्र मंडल सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

Ro.No - 13759/40

इस अवसर पर एम.डी. पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा वर्मा ने कहा कि –
“रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नई जिंदगी देने का माध्यम बनता है। नियमित और सुरक्षित रक्तदान से समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ती है तथा युवा वर्ग को इससे जुड़ना चाहिए। इस तरह के शिविर समाज में रक्त की कमी को दूर करने में अहम योगदान देते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता संदेश दिए।
रक्तदान शिविर ने न केवल सेवा पखवाड़ा को सार्थक बनाया बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here