Home Blog राशि स्टील प्लांट में भगवान विश्वकर्मा का पूजा धूमधाम से किया गया

राशि स्टील प्लांट में भगवान विश्वकर्मा का पूजा धूमधाम से किया गया

0

Lord Vishwakarma was worshipped with great pomp at Rashi Steel Plant.

हवन और भंडारा कब हुआ आयोजन
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।विश्वकर्मा जयंतीपर राशी स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट प्रबंधन भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर मिस्टर रोहित अग्रवाल और डायरेक्टर मिस ज्योति अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्लांट के सभी कर्मचारी एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के लगभग 3000 ग्रामवासियों ने भाग लिया और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 2500 पौधारोपण भी करवाए गए।

विश्वकर्मा पूजा के दौरान पंडित जी द्वारा हवन करवाया गया, कार्यक्रम में प्लांट प्रबंधन के श्री चिंटू मिश्रा, एचआर हेड पीके शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंधन ने क्षेत्र कल्याण की कामना कर भगवान विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

यह कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रसाद मिला और पौधारोपण का अवसर भी मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here