Home Blog सनातन क्षेत्रीय मंच”सक्षम” के पदाधिकारियों का रास-गरबा समिति ने न्यू कम्युनिटी हाल...

सनातन क्षेत्रीय मंच”सक्षम” के पदाधिकारियों का रास-गरबा समिति ने न्यू कम्युनिटी हाल में सम्मान किया

0

The office bearers of Sanatan Regional Forum “Saksham” were honored by the Ras-Garba Committee in the New Community Hall.

कांकेर। कांकेर के न्यू कम्युनिटी हॉल में आयोजित रास-गरबा 2025 के कार्यक्रम में सनातन क्षेत्रीय मंच(सक्षम)  के पदाधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष रास गरबा समिति सार्वजनिक रूप से सर्व समाज के लिये गरबा का आयोजन करता आ रहा है। शारदीय नवरात्र के पूर्व गरबा नृत्य में सहभागिता निभाने वालो का चयन कर प्रोफेसनल कोरियोग्राफर से प्रशिक्षित किया जाता है,नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक अलग-अलग पारंपरिक भारतीय परिधानों में थीम के साथ गरबा किया जाता है,जिसमे सभी समाजो की महिला-पुरुष,युवा और बच्चे अनुशासन एवं मर्यादा के साथ गरबा नृत्य मातारानी की भक्ति में डूबकर करती है। रास-गरबा आयोजन समिति के जैकी आहूजा और विशाल मोटवानी और उनकी टीम के सारे सदस्य प्रतिदिन नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य,समाजसेवी,जनप्रतिनिधियो को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर,गरबा पंडाल में स्थापित मातारानी की आरती पश्चात गरबा पंडाल के विशाल मंच में उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय समाजसेवा कार्य,उपलब्धियों का उल्लेख कर रास-गरबा समिति के पदाधिकारियों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज सनातन क्षेत्रीय मंच कांकेर के संरक्षक द्वय डॉ दुर्गेश अवस्थी,डॉ दिनेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष जैकी आहूजा,मोहन मिश्रा,श्रीमती मेघा अवस्थी देवेश मिश्रा,मनीष परिहार का मंच से रास-गरबा समिति ने सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। डॉ दुर्गेश अवस्थी व डॉ दिनेश मिश्रा ने बताया कि सनातन क्षेत्रीय मंच “सक्षम” सनातन हिन्दू धर्म के संरक्षण, संवर्धन के साथ-साथ भारतीय पारंपरिक मर्यादित वेशभूषा का समर्थन,धर्मान्तरण का विरोध,हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित टीका-टिप्पणी का विरोध,लव-जिहाद का विरोध आदि कार्य कर रही है,अभी विगत वर्ष भगवान श्रीराम जी के थीम पर स्कूली बच्चों के लिये चित्रकला का सफल आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया था। सनातन क्षेत्रीय मंच”सक्षम”सदैव हिन्दू धर्म और हिन्दुओ की रक्षा के लिये तत्पर रहकर काम करती रहेगी। सक्षम के जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सक्षम हिन्दुओ को सक्षम,समर्थ,मजबूत कर हिन्दू धर्म विरोधियों,हिन्दू धर्म की बेटियो को लव जिहाद से बचने और विधर्मियो की कुमंशा से दूर रहकर अपने माता-पिता,कुल,समाज के सम्मान की रक्षा करने की बात कही।

Ro.No - 13672/156

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here