Home Blog अंधकार एवं अहंकार कितना भी गहरा क्यों न हो जीत हमेशा सत्य...

अंधकार एवं अहंकार कितना भी गहरा क्यों न हो जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है,,, सतकली बावरे

0

No matter how deep the darkness and ego, truth and religion always win,,, Satkali Bavre

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।नवयुवक दुर्गोत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति दुर्गा चौक मस्तूरी के तत्वाधान में लगातार 49 वर्षों की तरह स्वर्णिम 50 वर्ष में भी श्री रामलीला का मनोहारी मंचन हुआ। तत्पश्चात श्री रावण के पुतले का दहन श्री राम जी के द्वारा किया गया। आज का यह दशहरा त्योहार श्री राम के द्वारा रावण के वध के बाद मनाया जाता है अतिथि जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने कहा कि दशहरा त्योहार हमें यह संदेश देता है कि चाहे अंधकार कितना भी हो कितना भी गहरा क्यों ना हो अंत में जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है हम सभी लोग मिलकर बुराई के अंत और अच्छाई की जीत का जश्न मनाते है आप और हम सभी लोग आपस में मिलकर अपने अंदर में अहंकार रूपी रावण को समाप्त करते हैं आप लोगों तथा क्षेत्र वासियों को श्री दुर्गा नवमी एवं विजयदशमी पर्व की शुभकामनाओं सहित बधाई देती हू उन्होंने समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उसके पहले अतिथि जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन तथा जनपद सदस्य सभापति राजू पंडित ओम प्रकाश गौरहा ने उपस्थित लोगों को विजयदशमी पर्व रामनवमी की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संबोधित किए।
आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम तथा आस पास के वरिष्ठ लोगों तथा जनप्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

51 फिट का रावण का दहन

नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दुर्गा चौक मस्तूरी पुराना बाजार के द्वारा निर्मित 51 फिट ऊंची रावण के पुतले का दहन लीला मंडली में श्री राम जी का भूमिका निभा रहे श्री राम जी के कर कमलों से हुआ।
विजया दशमी कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला सदस्य सतकली बावरे,जनपद सदस्य राजू पंडित ओम प्रकाश गौरहा, देवेंद्र कृष्णन, ज्ञान करियारे, चमरू सारथी ,मनोज रात्रे,रमेश सुमन, रानू टंडन, रमेश प्रजापति,संदीप मिश्रा, भीष्म तिवारी, संजय गुप्ता, अमित बंजारे, शिव कुमार राठौर, नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम वासी माताएं बहने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेते हुए शोभा बढ़ाएं।

मस्तूरी थाना की रही विशेष सहयोग
नवयुवक दुर्गोत्सव एवं दशहरा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समिति द्वारा थाना प्रभारी से अनुरोध करने पर एसडीओपी लालचंद मोहले थाना प्रभारी हरीश चंद्र टांडेकर के साथ थाना स्टॉप की विशेष आवागमन की व्यवस्था रही जिसके कारण शांति से कार्यक्रम का आयोजन हो सका समिति के द्वारा थाना स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here