Home Blog 120 से अधिक पंचायतों का दौरा, श्रद्धा और सेवा का संगम बनी...

120 से अधिक पंचायतों का दौरा, श्रद्धा और सेवा का संगम बनी नवरात्रि यात्रा,

0

Over 120 Panchayats were visited, and the Navratri Yatra became a confluence of faith and service.

*क्षेत्रवाशियो की खुशहाली और समृद्धि की मांगी कामना,
भक्ति और विकाश की मिसाल बनी रेणुका सिंह*

Ro.No - 13672/156

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

एमसीबी/नवरात्रि के पावन पर्व पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह माता रानी की प्रतिमाएँ विराजमान हैं और भक्तगण मां की आराधना में लीन हैं। इसी अवसर पर क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने आस्था से ओतप्रोत होकर विधानसभा की 120 से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

नवरात्रि के प्रारंभ से ही पूरे नौ दिन तक उन्होंने लगातार दिन-रात मिलाकर अपने पूरे समय को क्षेत्रीय दौरे में लगाया।

उन्होंने सोनहत मंडल की 25, जनकपुर मंडल की 23, कोटाडोल मंडल की 25, कुंवारपुर मंडल की 30, केल्हारी मंडल की 20 और नागपुर मंडल की 2 ग्राम पंचायतों में माता जगत जननी के दरबार में दर्शन किए और माथा टेका। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि “नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है। मां दुर्गा की कृपा से ही जनकल्याण और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। मैंने माता रानी से क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की है। मेरा संकल्प है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा का सर्वांगीण विकास हो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here