Home Blog  प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने वाले 02 फरार आरोपी अलग-अलग प्रकरण में...

 प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने वाले 02 फरार आरोपी अलग-अलग प्रकरण में पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

Police arrested two absconding accused selling banned tablets and syrups in separate cases.

दिनांक 07.10.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
 नशीली टेबलेट एवं सीरप को उड़ीसा एवं रांची झारखण्ड, जिला धमतरी से खरीद कर लाकर बिक्री वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
 लाभ अर्जित करने के नियत से नशीली टेबलेट एवं सीरप को कांकेर शहर में बिक्री करना पड़ा भारी
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
 गिरफ्तार आरोपीः-
1.आरोपी रोहित मण्डल पिता स्व.राखल मण्डल उम्र 25 वर्ष भानबेड़ा नीचेपारा थाना भानूप्रतापपुर
2.आरोपी मोहम्मद अफताब कल्लोड़ी उर्फ अल्ताफ खिलौड़ी पिता मोहम्मद जावेद कल्लैड़ी उम्र 27 वर्ष निवासी संजयनगर कांकेर हालः- हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी म.न.ईवीएस-125 थाना कांकेर
-00-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब बिक्री, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले के विरूध थाना कांकेर में दर्ज 02 अलग-अलग अपराध के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया जिसमेंः-

(1) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.06.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि नया बस स्टेण्ड कंाकेर बाजार शेड पहुंचकर तस्दीक किया गया बाजार शेड के सामने मोहम्मद नफीस खड़ा मिला जो की अपने हाथ में एक पीला रंग थैला रखा हुआ था जो पुलिस को देखकर अपने आधिपत्य के थैला को बाजार शेड में छुपाने का प्रयास कर रहा था, मोहम्मद नफीस के आधिपत्य के थैला में प्रतिबंधित नशीली दवाई Paracetamol & Tramadol Hydrochloride Tablets I.P. & कंपोजीशन Paracetamol I.P. 325 mg, Tramadol Hydrochloride I.P. 37.5 mg प्रतिबंधित नशीली दवाई कुल -28 नग टेबेलेट एवं Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphate Cough Syrup COREX T-सीरप कंपोजीशन Triprolidine Hydrochloride I.P. 1.25 mg, Codeine Phosphate I.P. 10 mg कुल 08 नग प्लास्टिक सीसी में 100-100 उस सीरप बरामद हुआ आरोपी ने उक्त नशीली टेबलेट एवं सीरप को रांची झारखण्ड के शाहबाज उर्फ आफताब नामक व्यक्ति से खरीद कर बिक्री हेतु लाना बताया तथा नशीली दवाई बिक्री करना स्वीकार किया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.190/2025 धारा 22 NDPS ACT कायम किया गया है प्रकरण में फरार आरोपी रोहित मण्डल पिता स्व.राखल मण्डल उम्र 25 वर्ष भानबेड़ा नीचेपारा थाना भानूप्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपी के से 01 नग मोटर सायकल, एक्सीस बैंक,पीएनबी बैंक, बैंक डिटेल लेना व खाता फ्रिज की कार्यवाही कराया गया है आरोपी मण्डल का मेडिकल दुकान किसी अन्य के नाम पर लाईसेंस होना पाया है लाईसेंस धारक के विरूध निम्नानुसार कार्यवाही की जा रही है पुछताछ के दौरान आरोपी रोहित मण्डल ने नशीली दवाई एवं टेबलेट उड़िसा व जिला धमतरी के मेडिकल दुकान से लाना बताया मामले में धारा 21,29 NDPS धारा समायोजित किया गया।

(2) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनेश कोर्राम निवासी अघन नगर कांकेर, राजकुमार सरकार निवासी राजापारा कांकेर तथा विधि से संघर्षरत बालक सभी अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ नशीली प्रतिबंधित टेबलेट एवं सिरप रखकर नया बस स्टैंड बाजार डोम में बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर तस्दीक करने पर नया बस स्टैंड बाजार डोम में 03 व्यक्ति एक लाल काला रंग की स्कुटी के पास खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे जो पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में पुलिस द्वारा गवाहो के समक्ष 1.संदेही दिनेश कोर्राम के नीला रंग के जींस पाकेट से नीला रंग के जींस पैकेट में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 60 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी व एक पुरानी इस्तेमाली लाल काला रंग का होण्डा डीओ स्कुटी क सीजी 19 बीपी 9711 एवं उसके डिग्गी में रखा NITROSUN10 टेबलेट 42 नग एवं ANYREX plu सिरप 02 नग शीशी तथा एक पुरानी इस्तेमाली क्रीम कलर का वन प्लस नाॅर्ड सी.ई. लाईट मोबाईल कुल मादक पदार्थ नशीली NITROSUN10 टेबलेट 102 नग एवं ANYREX plu सिरप 04 नग शीशी संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ तथा संदेही राजकुमार सरकार के ग्रे कलर के लोवर पाॅकेट से NITROSUN 10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plu सिरप 02 नग शीशी एवं एक पुरानी इस्तेमाली विवो 1818 मोबाईल संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ एवं विधि से संघर्षरत् बालक के काला रंग के लोवर पाकेट से NITROSUN10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plu सिरप 02 नग शीशी बरामद हुआ विरूद्ध अपराध क्र.357/2025 धारा 21,22 ,29 NDPS ACT कायम किया गया है संदेहियों से पुछताछ के दौरान अपने साथी अल्ताफ (खिलौड़ी) निवासी कांकेर, वरूण नेताम निवासी कांकेर, निमेश मेहरा निवासी टिकरापारा संतोषी मंदिर के सामने कांकेर के साथ ग्राम पोड़ी उड़ीसा के राजु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाकर योजना बनाकर लाभ अर्जित करने के लिए कांकेर शहर में बिकी करना बताये पता तलास के दौरान प्रकरण के फरार आरोपी मोहम्मद अफताब कल्लोड़ी उर्फ अल्ताफ खिलौड़ी पिता मोहम्मद जावेद कल्लैड़ी उम्र 27 वर्ष निवासी संजयनगर कांकेर हालः- हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी म.न.ईवीएस-125 थाना कांकेर को दिनांक 07-10-2025 को गिरफ्तार कर उक्त प्रकरणों के दोनों आरोपियों माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 07.10.2025 को पेश किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, प्रआर प्रआर.गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक रंजीत नरेटी, शिव नेताम, एवं सायबर सेल प्रभारी प्रेम प्रकाश अवधिया व प्रआर.मनीराम भोई का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here