Home Blog नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्णः 18 नवम्बर को चक्रधर बाल...

नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्णः 18 नवम्बर को चक्रधर बाल सदन में होगा कार्यक्रम

0

Drug-Free India Campaign completes five years: Programme to be held on November 18 at Chakradhar Bal Sadan

रायगढ़ / नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ द्वारा 18 नवम्बर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से चक्रधर बाल सदन, हण्डी चौक, रायगढ़ में होगा, जिसमें भारत माता वाहिनी समूह की महिला सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगी।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम, नशामुक्ति रैली तथा व्यापक स्तर पर शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही अभियान के तहत जिले के शिक्षा विभाग, महाविद्यालयों, सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं विश्वविद्यालयों में भी एक साथ शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा वर्ग और आम नागरिकों को नशामुक्ति के संकल्प से जोड़ा जा सके। समाज कल्याण विभाग ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here