Gopichand Sahu of Sarsiva Tehsil Sahu Sangh became the newly elected Tehsil President.
सरसीवा – जिला साहू संघ सारंगढ़–बिलाईगढ़ अंतर्गत सरसीवा तहसील साहू संघ के चुनाव बड़े ही शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। कुल 360 मतदाताओं में से 352 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के परिणाम इस प्रकार रहे। गोपीचंद साहू – 227 मत ,गोपाल साहू – 115 मत ,गणेश राम साहू – 05 मत ,रिजेक्ट मत – 05 , उपाध्यक्ष – भीषम साहू – 249 मत ,मोहन साहू – 12 मत ,श्यामसुंदर साहू – 87 मत ,रिजेक्ट – 04 मत ,महिला उपाध्यक्ष – श्रीमती लक्ष्मी साहू
संगठन सचिव (पुरूष ) रोहित साहू ,
संगठन सचिव ( महिला ) सावित्री साहू
सबसे अधिक मत प्राप्त कर गोपीचंद साहू ने भारी अंतर से विजय हासिल की और सरसीवा तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने। और भीषम साहू उपाध्यक्ष। इस प्रकार से चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और उत्साह के साथ संपन्न हुई।



